मुंगेर, जनवरी 28 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर के शैक्षणिक जगत को मंगलवार को अपनी क्षति हुई, जब आरडीएसवाई साइंस कॉलेज, मुंगेर के वाणिज्य विभाग के सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष प्रो. अजय कुमार नहीं रहे। स्व. कापरी का आकस्मिक निधन 27 जनवरी प्रातः लगभग 4 बजे हो गया। उनके निधन से मुंगेर जिले के शैक्षणिक, सामाजिक एवं बौद्धिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। ज्ञात हो कि, स्व. प्रो. कापरी मूल रूप से मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर गांव के निवासी थे तथा वर्तमान में पूरबसराय, मुंगेर के कृष्णापुरी मोहल्ले में निवासरत थे। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जिसमें उनकी धर्मपत्नी आशा देवी, दो पुत्र एवं तीन पुत्रियां शामिल हैं। स्व. कापरी भागलपुर विश्वविद्यालय से वाणिज्य विषय में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त कर आरडीएसवाई साइंस कॉलेज,...