बांका, जुलाई 15 -- रजौन(बांका)। निज संवाददाता बिहार अंगिका अकादमी के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ लखन लाल सिंह आरोही ने मुंगेर एवं जमुई जिले में अंगिका की पढ़ाई के बदले भोजपुरी को प्राथमिकता देने का विरोध किया है। श्री आरोही ने कहा है कि अंगिका भाषी क्षेत्र मुंगेर और जमुई जिले के प्रस्तावित डिग्री कॉलेजों में भोजपुरी प्राध्यापकों के पदों पर स्वीकृति सार्वजनिक की गई, जो अन्याय पूर्ण है। उन्हें ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमारवको पत्र भेजकर अंग क्षेत्र के डिग्री महाविद्यालयों में अंगिका की पढ़ाई शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि अंग क्षेत्र में अंगिका के विकास के लिए ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार अंगिका अकादमी का गठन कर मुझे संस्थापक अध्यक्ष नियुक्त किया था, लेकिन अब अंगिका की उपेक्षा वह भी अंग क्षेत्र में किया जा रहा है। सरकार अ...