मुंगेर, मार्च 20 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। विद्यार्थियों की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में मुंगेर विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक अहम पहल की है। सीनेट बैठक में लिये गये निर्णय के तहत विश्वविद्यालय में पहली बार 25 मार्च को छात्र दरबार का आयोजन किया जायेगा। कुलपति अन्य अधिकारियों के साथ छात्रों की समस्याएं सुनेंगे और मौके पर ही उसके निष्पादन की प्रक्रिया शुरू की जायेगी। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से यह विशेष आयोजन किया जा रहा है, जो विद्यार्थी अपनी शिकायत या समस्या को छात्र दरबार में रखना चाहते हैं, उन्हें पहले ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।18 से 22 मार्च तक दर्ज करा सकते हैं शिकायत: सूचना में बताया गया है कि इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय ...