मुंगेर, मार्च 24 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेर में आज से दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। आज और कल आयोजित होने वाली राष्ट्रीय संगोष्ठी का विषय वैश्विक मूल्य शृंखलाएं और भारतीय अर्थव्यवस्था: संभावनाएं एवं चुनौतियां हैं। यह संगोष्ठी मिश्रित माध्यम (ऑफलाइन एवं ऑनलाइन) में आयोजित होगी, जिसका स्थल कॉलेज का ऑडिटोरियम निर्धारित किया गया है। इस संगोष्ठी का आयोजन मुंगेर विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग एवं स्नातकोत्तर वाणिज्य विभाग तथा आरडी एंड डीजे कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग एवं वाणिज्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।उद्घाटन सत्र का कार्यक्रम:इस संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र के अंतर्गत पहले दिन प्रातः 10:00 बजे से पंजीकरण एवं किट वितरण होगा। 11:30 बजे अतिथियों...