मुंगेर, अगस्त 21 -- मुंगेर, एक संवाददाता। विद्यार्थियों की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए अब मुंगेर विश्वविद्यालय एवं इसके अंगीभूत कॉलेजों में प्रत्येक माह विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। बिहार सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को इस संबंध में निर्देश जारी किया है। विभाग के सचिव राजीव रौशन ने बीते 20 अगस्त को जारी पत्र में कहा है कि, सात निश्चय-3 के तहत सबका सम्मान, जीवन आसान के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए आगामी 25 अगस्त से प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा। यदि चतुर्थ मंगलवार को अवकाश रहेगा, तो अगले कार्य दिवस पर शिविर लगाया जाएगा। यह भी पढ़ें- छात्रों की हर शिकायत का होगा समाधान उच्च शिक्षा विभाग के सचिव के उक्त निर्देश के तहत मु...