मुंगेर, फरवरी 14 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय में शुक्रवार को आयोजित सातवीं सीनेट बैठक में एबीवीपी एवं छात्र राजद के कार्यकर्ताओं के आंदोलन एवं विरोध के बीच वित्तीय वर्ष- 2026-27 के लिए 10.97 अरब (10,97,22,47,542) रुपये के बजट को सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय कुमार ने की। सीनेट के लगभग सभी सदस्य बैठक में शामिल होने के लिए विश्वविद्यालय पहुंचे, लेकिन एबीवीपी एवं छात्र राजद के कार्यकर्ताओं के विरोध एवं आंदोलन के कारण बैठक के कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न हो गया, जिससे बैठक में सभी सीनियर सदस्य शामिल नहीं हो सके। बैठक की औपचारिक शुरुआत कुलसचिव डॉ. घनश्याम राय द्वारा राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त अधिकृत पत्र के पठन से हुई, जिसमें कुलपति को बैठक की अध्यक्षता के लिए प...