मुंगेर विश्वविद्यालय की अव्यवस्थाओं के खिलाफ एबीवीपी का पैदल मार्च, कुलपति को सौंपा मांगपत्र
मुंगेर, जुलाई 17 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की जमालपुर कॉलेज इकाई के नेतृत्व में गुरुवार को मुंगेर विश्वविद्यालय में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के विरोध में छात्रों ने जोरदार पैदल मार्च निकाला। मार्च जमालपुर कॉलेज परिसर से शुरू होकर विश्वविद्यालय पहुंचा, जहां छात्रों ने कुलपति को 11 सूत्री मांगपत्र सौंपते हुए छात्रहित से जुड़े मुद्दों पर अविलंब कार्रवाई की मांग की। पैदल मार्च का नेतृत्व जमालपुर कॉलेज अध्यक्ष राज चौधरी ने किया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परीक्षा व्यवस्था में सुधार, पारदर्शिता और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे। मौके पर प्रदेश मीडिया संयोजक सत्यम निराला ने कहा कि विश्वविद्यालय में लागू ओएमआर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.