मुंगेर विश्वविद्यालय का नाम श्रीबाबू के नाम पर करने की मांग
मुंगेर, अगस्त 26 -- मुंगेर, वरीय संवाददाता। पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मभूषण डॉ. सीपी ठाकुर के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल सह कुलाधिपति से मुलाकात कर मुंगेर विश्वविद्यालय का नाम बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के नाम पर करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने उच्च शिक्षा में गुणात्मक व संरचनात्मक सुधार को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि मुंगेर डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की कर्मभूमि और विचार-पीठ रहा है। खड़गपुर विधानसभा से उनका विशेष जुड़ाव था। जमींदारी उन्मूलन और देवघर मंदिर में वंचितों के प्रवेश जैसे कार्यों से उन्होंने सामाजिक समरसता की मिसाल कायम की। विश्वविद्यालय का नाम उनके नाम पर होने से नई पीढ़ी उनके आदर्शों से प्रेरित होगी। यह भी पढ़ें- Chapra News: 211 नए डिग्री कॉलेजों में उर्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.