मुंगेर, अप्रैल 30 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय ने स्नातक सत्र 2026-30 के सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया बुधवार से शुरू कर दी है। खास बात यह है कि, विश्वविद्यालय ने यह प्रक्रिया बिहार सरकार के नए एकीकृत समर्थ पोर्टल के माध्यम से शुरू की है, इसके साथ ही मुंगेर विश्वविद्यालय राज्य का पहला विश्वविद्यालय बन गया है, जिसने इस पोर्टल पर नामांकन प्रक्रिया आरंभ की है। विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले 34 अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में नामांकन के इच्छुक विद्यार्थी 12 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए 1000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। विद्यार्थियों को आवेदन के दौरान मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के प्रवेश पत्र और अंकपत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद विश्वविद्यालय प्राप्...