मुंगेर, अप्रैल 1 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय में शिक्षकों की प्रोन्नति प्रक्रिया चार महीने बीत जाने के बाद भी आगे नहीं बढ़ सकी है। नवंबर- 2025 के अंत तक आवेदन लेने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभी तक स्क्रीनिंग, मूल्यांकन और साक्षात्कार जैसे महत्वपूर्ण चरणों की शुरुआत नहीं की है। इस धीमी प्रगति को लेकर शिक्षकों के बीच असंतोष स्पष्ट रूप से उभरकर सामने आ रहा है।लंबित प्रक्रिया से बढ़ी चिंता:विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से लगभग 70 शिक्षकों ने प्रोन्नति के लिए आवेदन किया था। लेकिन, निर्धारित समय सीमा के बावजूद प्रक्रिया का अगला चरण शुरू नहीं होने से आवेदकों में बेचैनी है। अपनी प्रोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षकों का मानना है कि, यह केवल वेतन वृद्धि का मामला नहीं, बल्कि उनके पेशेवर जीवन और वरिष्ठता से जुड़ा अहम मुद्दा ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.