लखीसराय, अप्रैल 23 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। मुंगेर विश्वविद्यालय के अंतर्गत यूजी सेमेस्टर-1 के हाल ही में घोषित परीक्षा परिणाम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को अनुपस्थित दिखाए जाने से लखीसराय में छात्र-छात्राओं का आक्रोश फूट पड़ा। इस गंभीर त्रुटि के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लखीसराय इकाई के नेतृत्व में छात्रों ने सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कुलपति का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। छात्रों का आरोप है कि उन्होंने परीक्षा में विधिवत भाग लिया है, इसके बावजूद उन्हें अनुपस्थित घोषित कर दिया गया, जो विश्वविद्यालय की लापरवाही और अव्यवस्थित कार्यशैली को दर्शाता है। यह भी पढ़ें- मुंगेर विवि के परिणाम में गड़बड़ी पर अभाविप का उग्र प्रदर...