लखीसराय, सितम्बर 3 -- कजरा, एक संवाददाता। जदयू नेता डॉ. सुनील कुमार सिन्हा ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दो अलग-अलग पत्र सौंप कर मुंगेर विश्वविद्यालय का नाम सरदार पटेल विश्वविद्यालय, मुंगेर करने और लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड में वर्षों से बंद हेवतगंज गंगा पंप नहर योजना को चालू कराने की मांग की है। उन्होंने दोनों मामलों में सरकार से पहल कर लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान कराने का आग्रह किया है। पूर्व मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में डॉ. सिन्हा ने कहा है कि मुंगेर जिले में मुंगेर विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है। बिहार में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम से कोई बड़ा संस्थान नहीं है। देश के लिए सरदार पटेल के योगदान को देखते हुए विश्वविद्यालय का नाम उनके नाम पर किया जाना उचित होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से मुंगेर विश्ववि...