मुंगेर, मार्च 20 -- मुंगेर, एक संवाददाता। विधिज्ञ संघ, मुंगेर की एक महत्वपूर्ण आम सभा गुरुवार को अपराह्न 1:30 बजे संघ के अध्यक्ष शशिशेखर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व की कार्यवाही की संपुष्टि करते हुए आगामी आम चुनाव (2026-2028) को लेकर अहम निर्णय लिए गए। सभा में सर्वसम्मति से अधिवक्ता कृष्णनंदन सिंह को निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किया गया। वहीं, त्रि-स्तरीय सदस्य के रूप में मो. अब्दुल बारी, निर्मल कुमार एवं अनूप कुमार सिन्हा का चयन किया गया।वहीं, बैठक के दौरान महासचिव रानी कुमारी द्वारा विगत दो वर्षों का समेकित आय-व्यय प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया, जिसका उपस्थित अधिवक्ताओं ने तीव्र विरोध किया। इस पर नाराज होकर महासचिव रानी कुमारी और कोषाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने सभा का बहिष्कार करते हुए वॉकआउट कर दिया। इसके बा...