मुंगेर, अप्रैल 19 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर विधिज्ञ संघ के वर्ष- 2026-28 के चुनाव के लिए शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ। मतदान निर्धारित समय पर शुरू हुआ और शाम 5 बजे तक चला। मतदान प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए 10 बूथ बनाए गए थे। प्रत्येक बूथ पर 3 अधिवक्ताओं की तैनाती की गई थी। इसके अलावा निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए 10 सदस्यों की निगरानी टीम भी लगाई गई थी। इसके साथ ही बिहार बार काउंसिल, पटना के अध्यक्ष द्वारा संजीव कुमार सिंह को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। जबकि, उनकी सहायता के लिए बिहार बार काउंसिल, पटना एवं विधिज्ञ संघ, मुंगेर के सदस्य रामचरित्र प्रसाद को लगाया गया था। चुनाव में मतदाताओं का उत्साह देखने लायक रहा। जहां दिनभर उम्मीदवार अपने समर्थन में मतदाताओं से संपर्क करते रहे, वहीं मतदाता भी लगातार लाइन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.