मुंगेर, अप्रैल 21 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। मुंगेर जिले के जमालपुर प्रखंड अंतर्गत दौलतपुर कॉलोनी स्थित मुंगेर लाइन कॉलोनी दुर्गा स्थान में सोमवार को भक्ति और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला। मंदिर के विस्तार कार्य पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर मां दुर्गा की आकर्षक मार्बल प्रतिमा की विधिवत स्थापना की गई। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बीच मुख्य पुजारी उत्तम लाल कामत ने पूरे विधि-विधान के साथ प्रतिमा स्थापना कराई।इसके बाद महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश और लाल चुनरी धारण कर भव्य शोभायात्रा निकाली। यह भी पढ़ें- भव्य कलश यात्रा के साथ सहस्त्र चंडी महायज्ञ का शुभारंभ भक्तिगीतों और जयकारों के बीच शोभायात्रा ने पूरे कॉलोनी का भ्रमण किया, जिससे म...