मुंगेर, जून 1 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिला नियोजनालय मुंगेर की ओर से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 05 जून 2026 को जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप संयुक्त श्रम भवन, सरकारी आईटीआई कैंपस, सीताकुंड रोड, बेनीगीर में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। इसमें निजी क्षेत्र की कंपनी टेलेंटकॉर्प सॉल्यूशंस प्रा. लि. हायर एप्लायंसेज इंडिया प्रा. लि. भाग ले रही है। --- यह भी पढ़ें- मुंगेर में 5 जून को लगेगा जॉब कैंप, हायर कंपनी में 100 पदों पर होगी बहाली, वेतन 24500 तक10वीं पास से बी.टेक तक को मौका, 100 रिक्तियां: जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि कंपनी में 100 पदों पर बहाली होगी। इसके लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई, किसी भी विषय में स्नातक, बी.ई. या बी.टेक निर्धारित है। अभ्यर्थी की उम्र 18 से 34 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियो...