मुंगेर, जुलाई 1 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार मुंगेर जिले में 1 से 5 जुलाई तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। जिले में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी, वज्रपात एवं हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पूर्वानुमान अवधि में अधिकतम तापमान 31-34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह में सापेक्षिक आर्द्रता 80-85 प्रतिशत और दोपहर में 25-30 प्रतिशत रह सकती है। इस दौरान 10-15 किमी प्रति घंटा की गति से दक्षिण-पूर्वी हवा चलने का अनुमान है।मौसम यह भी पढ़ें- पांच जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि, जिले के एक-दो स्थानों पर मेघग...