मुंगेर, फरवरी 25 -- मुंगेर, एक संवाददाता। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय, मुंगेर की ओर से निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने को लेकर विभिन्न प्रखंडों में नियोजन कैम्प आयोजित किए जाएंगे। जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि, एसआईएस (इंडिया) लिमिटेड, चकाई, जमुई द्वारा कुल 270 रिक्तियों के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इन रिक्तियों में सुरक्षा सुपरवाइजर (20 पद), सुरक्षा गार्ड (150 पद), सुरक्षा अधिकारी (50 पद) तथा कैश कस्टोडियन (50 पद) शामिल हैं। सभी पद केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित हैं। शैक्षणिक योग्यता 10वीं से स्नातक तक रखी गई है, जबकि आयु सीमा 19 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 12,000 रुपये से 29,500 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। जिला नियोजनालय के अनुस...