मुंगेर, सितम्बर 20 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर जिला स्तरीय प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट (डीपीएमयू) का गठन किया गया है। यह विशेष कमेटी जिले में संचालित 180 से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के सुदृढ़ीकरण, नियमित अनुश्रवण और वहां मरीजों को मिल रही सुविधाओं की सख्त मॉनिटरिंग करेगी। ​सिविल सर्जन डॉ. राजू ने बताया कि इस पांच सदस्यीय कमेटी में गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. के. रंजन, डीपीएम फैजान आलम अशरफी, डीपीसी सुजीत कुमार, जिला मूल्यांकन एवं अनुश्रवण अधिकारी शशिप्रकाश तथा शहरी स्वास्थ्य केंद्र सलाहकार संदीप यादव को शामिल किया गया है।​गठित टीम प्रत्येक माह समीक्षा बैठक आयोजित कर आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की कॉम्प्रिहेंसिव रैंकिंग, उनकी क्रियाशीलता, डिजिटल पोर्टल पर...