मुंगेर, जून 10 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला नियोजनालय, मुंगेर की ओर से 12 जून 2026 को संयुक्त श्रम भवन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर, सीताकुंड मार्ग में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार शिविर में निजी क्षेत्र की कंपनी ब्लिंक कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से गोदाम सहयोगी के पद पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि चयनित युवाओं को कंपनी की ओर से 16584 रुपये से 23558 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को वेतन के साथ-साथ छात्रावास एवं दोपहर के भोजन की सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इससे बाहर के जिलों से आने वाले युवाओं को रहने-खाने की चिंता नहीं करनी होगी。

ये दस्तावेज लाना अनिवार्य : रोजगार शिविर में भा...