मुंगेर, अप्रैल 1 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। साइबर अपराधियों ने अब ठगी का ऐसा मायाजाल बुनना शुरू कर दिया है, जिसमें सावधानी हटी कि जमापूंजी सब साफ। ताजा मामला मुंगेर जिला के संग्रामपुर थाना क्षेत्र का है, जहां ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक युवक से 11.69 लाख रुपये की बड़ी ठगी कर ली गई। ठगों ने फेसबुक के एक साधारण से 'पॉप-अप' विज्ञापन के जरिए युवक को अपने जाल में फंसाया और देखते ही देखते उसकी जिंदगी भर की कमाई पर डाका डाल दिया।​फेसबुक स्क्रॉल करते ही शुरू हुआ खतरनाक गेमः​पीड़ित समीर कुमार (बदला हुआ नाम) आम दिनों की तरह फेसबुक स्क्रॉल कर रहा था, तभी उसकी स्क्रीन पर ऑनलाइन ट्रेडिंग और भारी मुनाफे का एक लुभावना पॉप-अप विज्ञापन फ्लैश हुआ। जैसे ही उसने जिज्ञासावश उस पर क्लिक किया, उसे तुरंत एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया। इस ग्रुप का माहौल पूर...