मुंगेर, फरवरी 19 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। होलिका दहन के दौरान सड़कों को क्षति और यातायात बाधित होने की आशंका को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी, सदर मुंगेर ने बुधवार को पत्र जारी करते हुए आम लोगों से विशेष अपील की है। जारी पत्र के अनुसार होली-2026 का पर्व 3 और 4 मार्च को मनाया जाएगा। उन्होंने कहा है कि, प्रायः देखा जाता है कि, होलिका दहन सड़क या चौराहे के बीचों-बीच कर दिया जाता है, जिससे सड़क के क्षतिग्रस्त होने के साथ-साथ आवागमन भी बाधित होता है। इसे ध्यान में रखते हुए लोगों से आग्रह किया गया है कि, होलिका दहन सड़क या चौराहे के मध्य न करें। अपील में स्पष्ट किया गया है कि, होलिका दहन सड़क के किनारे या समीपवर्ती स्थानों पर ईंट की लेयर बिछाकर अथवा मिट्टी के ऊपर, निर्धारित मानक प्रक्रिया का पालन करते हुए किया जाए, ताकि सड़क को नुकसान न पहुंचे और...