मुंगेर, नवम्बर 11 -- मुंगेर, एक संवाददाता। हरियाणा के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर मुंगेर सहित आसपास के क्षेत्रों में लगातार जारी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को भी अधिकतम तापमान में कमी देखने को मिली। दिन में खुली धूप निकलने के बावजूद अपेक्षित गर्मी महसूस नहीं हुई, जिससे शाम में लोगों को ठंड का अधिक अनुभव हुआ। हल्की पश्चिमी हवा दिनभर चलती रही, जिससे वातावरण में कनकनी व्याप्त रही। सुबह और शाम के समय ठंड अधिक तेज महसूस की गई। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि, हवा की दिशा और गति के कारण शरीर में ठंडक की अनुभूति बढ़ जाती है। इस बीच कई लोग खांसी, जुकाम, बुखार जैसी मौसमी बीमारियों से परेशान दिखाई दिए। बदलते मौसम का सबसे अधिक असर बच्चों और बुजुर्गों पर देखा जा रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.