मुंगेर, मई 28 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। बिहार नगरपालिका (संशोधन) अधिनियम, 2026 के तहत आज मुंगेर जिले के सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव होगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी निखिल धनराज द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी 6 नगर निकायों में आज गुप्त मतदान के जरिए सदस्यों का चुनाव कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले अप्रैल महीने में अपरिहार्य कारणों से इस चुनावी प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया था, जिसे अब दोबारा शुरू करने का फैसला लिया गया है। ​बिना विराम के पूरी होगी चुनावी प्रक्रियाः यह भी पढ़ें- जिले के सभी नगर निकायों के सशक्त स्थायी समिति के रिक्त पदों पर आज होगा चुनावचुनाव की प्रक्रिया बताया गया कि आज सुबह 8 बजे से चुनावी प्रक्रिया शुरू होगी, जो बिना किसी रुकावट के परिणाम आने और शपथ ग्रहण तक ...