मुंगेर, जून 21 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। बच्चों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मक प्रतिभा के संवर्धन और उनमें आत्मविश्वास जगाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रीष्मकालीन गतिविधियों का रविवार को भव्य समापन हो गया। जिला स्कूल स्थित किलकारी मैदान में आयोजित इस समर कैंप के समापन समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी निखिल धनराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, किलकारी व बिहार स्कूल ऑफ म्यूजिक एंड आर्ट के प्रतिनिधि, प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में अभिभावक व बच्चे मौजूद थे। जिलाधिकारी ने समर कैंप के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक, शैक्षणिक और रचनात्मक गतिविधियों का बारीकी से अवलोकन किया और उनकी प्रतिभा की मुक्त कंठ से सराहना की। बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के व्यक्तित्व विकास में मील क...