मुंगेर, मार्च 23 -- मुंगेर, एक संवाददाता। जिले में शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर रविवार को नीलम सिनेमा के समीप स्थित अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ भवन में सभी शिक्षक संगठनों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता अखिल भारतीय प्रारंभिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय महासचिव नवल किशोर प्रसाद सिंह एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ज्योतिष प्रसाद सिंह ने की। बैठक में मुंगेर जिला शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों एवं लिपिकों पर असहयोगात्मक, मनमाना एवं कथित भ्रष्ट आचरण का आरोप लगाते हुए शिक्षकों ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि, शिक्षकों की समस्याओं का समय पर समाधान नहीं होने से शिक्षक-शिक्षिकाएं आर्थिक एवं मानसिक शोषण के शिकार हो रहे हैं। बिना ठोस कारण या शिकायतकर्ता के शपथ के अभाव में निलंबन एवं स्पष्टीकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.