मुंगेर, जून 14 -- ​मुंगेर। विश्व रक्तदाता दिवस पर रविवार को रेडक्रॉस सोसाइटी मुंगेर के तत्वावधान में किला क्षेत्र के राजा-रानी तालाब, कंपनी गार्डन, कृष्ण वाटिका और पोलो मैदान सहित पटेल चौक से गांधी चौक तक 'स्वैच्छिक रक्तदान जागरूकता अभियान' चलाया गया। सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. सुधीर कुमार और देव प्रकाश के नेतृत्व में युवाओं व आम नागरिकों से समय-समय पर रक्तदान करने की अपील की गई। इस दौरान हैंडबिल बांटे गए और प्रचार वाहन भी रवाना किया गया। डॉ. सुधीर ने कहा कि रक्तदान महादान है। 18 से 60 वर्ष का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति साल में चार बार रक्तदान कर सकता है। ​कार्यकारिणी सदस्य हेमंत सिंह, शिशिर कुमार लालू व अंकित जालान ने बताया कि जिले में 52 थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों और दुर्घटनाग्रस्त लोगों को रेडक्रॉस बिना बदले खून उपलब्ध कराता है। यह भी पढ़ें- विश्...