मुंगेर, अप्रैल 10 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले के किसानों को इस वर्ष मौसम की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। खासकर तैयार फसलों की दवनी (थ्रेसिंग) के दौरान मौसम ने दो बार दगा दे दिया, जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। बदलते मौसम और असमय बारिश के कारण खेतों में खड़ी गेहूं की फसल अब भी बड़ी मात्रा में कटनी का इंतजार कर रही है। जानकारी के अनुसार जिले में दलहन फसलों की कटनी लगभग 95 प्रतिशत तक पूरी हो चुकी है। किसानों ने कड़ी मेहनत से मसूर व अन्य दलहन की फसल खेतों से निकाल ली है, लेकिन गेहूं की स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है। करीब 40 प्रतिशत गेहूं की फसल अभी भी खेतों में खड़ी है, जिसे समय पर काटना और सुरक्षित रखना किसानों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। गढ़ी रामपुर के किसान राम बहादुर चौधरी का कहना है कि जैसे ही फसल तैयार हुई, मौसम ने करवट बदल ...