मुंगेर में मौसम का यू-टर्न: आज आंधी-बारिश के आसार, फिर सताएगी भीषण लू
मुंगेर, अप्रैल 7 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जिले में पिछले कुछ दिनों से जारी उमस भरी गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, मुंगेर के आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है, जिससे बुधवार को आंधी-बारिश की प्रबल संभावना है। मौसम के इस बदलते मिजाज के कारण अगले दो दिनों तक तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिलेगी।पारे में आएगी गिरावट, गुरुवार को रहेगा सुहाना मौसमःमंगलवार को मुंगेर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को बारिश की संभावना को देखते हुए अधिकतम तापमान गिरकर 31 डिग्री तक आने की उम्मीद है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की कमी आ सकती है। गुरुवार को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.