मुंगेर, मार्च 14 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। जिले में बीते दो-तीन दिनों से मौसम के बदले मिजाज ने आम जनजीवन के साथ-साथ किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सुबह के समय आसमान में गहरी धुंध और कुहासे जैसी स्थिति बनी रह रही है, जबकि दोपहर होते ही चिलचिलाती धूप पसीने छुड़ा रही है। शुक्रवार को भी जिले के कई इलाकों में सुबह विजिबिलिटी कम रही, जिससे मार्च के महीने में भी जनवरी जैसा अहसास हुआ। मौसम में आए इस अचानक बदलाव को लेकर कृषि विज्ञान केंद्र, मुंगेर के कृषि वैज्ञानिक मुकेश कुमार ने किसानों और आम लोगों के लिए विशेष परामर्श जारी किया है।​क्यों छा रहा है कुहासा?​वैज्ञानिक मुकेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी वाली हवाओं और स्थानीय स्तर पर बढ़ते तापमान के मिलन के कारण ऐसी स्थिति बन रही है। रात में तापमान गिरने और हवा में आर्द्रता (...