मुंगेर, जून 22 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने के लिए मुंगेर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जिला पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस संबंध में मुंगेर के पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला और थाना स्तर पर शांति समिति की बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। ​एसपी ने बताया कि मुंगेर जिले के मुख्य रूप से खड़गपुर, तारापुर और जमालपुर में मोहर्रम का पर्व व्यापक रूप से मनाया जाता है, जहां सड़कों पर पारंपरिक जुलूस निकाला जाता है। इसे देखते हुए आगामी 26 और 27 तारीख को अलग-अलग स्थानों के लिए रूट चार्ट के अनुसार लाइसेंस जारी किए गए हैं। जुलूस के रास्तों और सभी संवेदनशील बिंदुओं (से...