मुंगेर, मई 22 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। गुरुवार को तिलक मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा सहित उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी के तैल-चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। नेताओं ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी दूरसंचार क्रांति के जनक थे। उन्हीं की दूरदर्शिता का परिणाम है कि आज भारत संगणक एवं अन्य तकनीकी संरचनाओं में विश्व के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। यह भी पढ़ें- पुण्यतिथि पर याद आए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी उन्होंने देश को 21वीं सदी में ले जाने का सपना देखा औ...