मुंगेर, जून 11 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार 11 जून 2026 को बाल श्रम उन्मूलन को लेकर बड़ा जागरूकता अभियान चलाया गया। संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई कैंपस मुंगेर से प्रभात फेरी निकाली गई जो आईटीसी डेयरी प्लांट तक गई। वहां बाल श्रम न कराने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश ने किया। उनके साथ श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी जमालपुर प्रभारी सदर मुंगेर विक्रम कुमार और श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी धरहरा हिमांशु रंजन मौजूद रहे। प्रभात फेरी में स्कूलों के 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर 'बाल श्रम बंद करो', 'पढ़ेंगे-बढ़ेंगे' के नारे लगाए। यह भी पढ़ें- मुंगेर में बाल श्रम के खिलाफ प्रभात फेरी, 100 से अधिक बच्चों ने ली शपथ यह भी पढ़ें- जिले को बाल श्रम ...