मुंगेर, अगस्त 22 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। जिले में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के पूर्ण उन्मूलन को लेकर प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी निखिल धनराज की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बाल विवाह की रोकथाम, संवेदनशील क्षेत्रों के चिन्हांकन तथा व्यापक जागरूकता अभियान चलाने को लेकर विभागवार समीक्षा की गई और सख्त निर्देश जारी किए। ​घटना का इंतजार न करें, पहले ही करें चिन्हितः

घटना का इंतजार न करें, पहले ही करें चिन्हितः बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बाल विवाह केवल बच्चों के अधिकारों का हनन नहीं है, बल्कि यह उनके शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक विकास पर भी गहरा आघात करता है। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि वे केवल घटना घटने या सूचना मिलने के...