मुंगेर, मई 29 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। भीषण गर्मी से बेहाल मुंगेर वासियों के लिए शुक्रवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया। जिले में सुबह से ही आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल दिया और देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। सुबह से लेकर शाम तक कभी तेज तो कभी फुहारों के रूप में रिमझिम बारिश का सिलसिला चलता रहा। इस मानसूनी दस्तक जैसी बारिश से न सिर्फ मौसम सुहाना हो गया, बल्कि पारे में भी भारी गिरावट आई है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी निजात मिली है। ​ यह भी पढ़ें- सुपौल : काले बादलों से दिन में छाया शाम जैसा नजारा, पांच दिन तक आंधी-बारिश के आसारदो डिग्री लुढ़का तापमान, पुरवा हवा ने बढ़ाई सिहरनः ​मौसम विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र से प...