मुंगेर, जुलाई 15 -- मुंगेर, निज संवाददाता। बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के कड़े रुख के बाद मुंगेर जिले के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के प्रतिनियुक्ति खेल पर विराम लग गया है। सिविल सर्जन डॉ राजू ने एक बड़ा आदेश जारी करते हुए जिले के विभिन्न अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रतिनियुक्त पर तैनात चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। विभाग के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। सीएस ने सभी संबंधित प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वे डॉक्टरों को उनके मूल पदस्थापन वाले अस्पतालों में योगदान देने के लिए तुरंत विरमित करें।

डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति समाप्त इस आदेश के तहत डॉ. राकिफ राजा (मूल स्थान: सदर अस्पताल, मुंगेर), डॉ. बिन्दु कुमारी और डॉ. सत्यम कुमार ओझा (मूल स्थान: अनुमंडलीय अस्पताल, तारापुर), डॉ. ...