मुंगेर, जनवरी 8 -- मुंगेर, एक संवाददाता। बिहार सरकार के सहकारिता विभाग के निर्देश पर मुंगेर जिले के सभी प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) में 2 जनवरी से ही सदस्यता-सह-जागरूकता एवं योजना आच्छादन अभियान का आगाज होचुका है। यह अभियान आगामी 31 जनवरी तक चलाया जाएगा। इस संबंध में जिला सहकारिता पदाधिकारी, मुंगेर ने विस्तृत आदेश जारी करते हुए पैक्सवार रोस्टर भी प्रकाशित किया है। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पैक्स में न्यूनतम 50 से 100 नए सदस्य जोड़ना, किसानों को विभिन्न सहकारी एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी देना तथा बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ना है। अधिक सदस्य जोड़ने वाले पैक्स अध्यक्षों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित भी किया जाएगा। पैक्सों में सदस्यता वृद्धि और बैंकिंग सुविधा पर विशेष जोर: अभियान के तहत इच्छुक किसानों से आवेदन लेकर पैक्स की सदस्यता बढ़ा...