मुंगेर, अप्रैल 17 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। अवैध हथियार कारोबार का गढ़ कहे जाने वाले मुंगेर में एक बार फिर खाकी का इकबाल बुलंद हुआ है। कासिम बाजार थाना पुलिस ने गुरुवार की दोपहर पुरानीगंज इलाके में चल रहे एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए पिता-पुत्र की शातिर जोड़ी को दबोच लिया है। घर की चहारदीवारी के भीतर हथियारों का खूनी खेल खेला जा रहा था, जिसे पुलिस की पैनी नजरों ने नेस्तनाबूद कर दिया। गुरुवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पुरानीगंज स्थित एक घर में अवैध हथियारों का निर्माण धड़ल्ले से चल रहा है। सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम ने जाल बिछाया। यह भी पढ़ें- मुंगेर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिता-पुत्र चला रहे थे मौत का कारखाना, मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ पुलिस ने जैसे ही संदिग्ध...