मुंगेर, सितम्बर 30 -- मुंगेर, निज संवाददाता। राजस्व पर्षद, बिहार द्वारा नीलाम-पत्र से संबंधित वादों के बेहतर व पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए मंगलवार को किला गेट स्थित प्रेक्षागृह में पीडीआरए सॉफ्टवेयर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संबोधन के दौरान आयुक्त महोदय ने बताया कि राजस्व पर्षद ने मुंगेर जिले को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चुनकर नीलाम-पत्र पदाधिकारियों के लिए पहला प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया है। यह नई डिजिटल प्रणाली रजिस्ट्रेशन से लेकर मामले के अंतिम निष्पादन तक की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन बनाएगी। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी सप्ताह में कम से कम तीन दिन नियमित रूप से कोर्ट लगाएं और न्यायालय की हर प्रक्रिया ...