मुंगेर में निर्वाचन साक्षरता क्लब का आयोजन: डेमो मतदान के ज़रिए स्कूली बच्चों ने सीखी वोटिंग की प्रक्रिया
मुंगेर, जुलाई 31 -- मुंगेर, निज संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गुरुवार को जिला स्कूल, मुंगेर में निर्वाचन साक्षरता क्लब के तहत गुरुवार को एक दिवसीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शहर के प्रमुख स्कूल मॉडल स्कूल, टाउन हॉल स्कूल, बैजनाथ उच्च विद्यालय और बालिका उच्च विद्यालय, माधोपुर के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भारतीय निर्वाचन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के नियम और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के उपयोग की बारीक जानकारी दी गई। मॉक पोल से मिला व्यावहारिक अनुभवःबच्चों को चुनावी प्रक्रिया आसानी से समझाने के लिए एक ओर जहाँ कई इंफॉर्मेटिव वीडियो दिखाए गए, वहीं सभागार में मॉक पोल (डेमो मतदान) भी कराया गया। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.