मुंगेर, दिसम्बर 10 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मंगलवार को भी मुंगेर में पछिया हवा के कारण सुबह की कनकनी बढ़ी रही। जबकि, अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि ही हुई। लेकिन, न्यूनतम तापमान पूर्व के स्तर पर बना रहा। मंगलवार को मुंगेर का न्यूनतम तापमान लगभग 13 डिग्री सेल्सियस पर रहा, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। लेकिन, हल्की पछिया हवा, जिसकी अधिकतम गति लगभग 11 किमी प्रति घंटा रही, के कारण ठंड का प्रभाव पहले की तुलना में अधिक महसूस किया गया। सुबह के समय आसमान पूरी तरह साफ रहा और धूप भी खिली, लेकिन हवा की दिशा और गति ने धूप के असर को कम कर दिया। दिन में खिली गुलाबी धूप ने मौसम को खुशनुमा बनाए रखा। लोग ठंड से राहत पाने के लिए धूप में बैठे नजर आए, लेकिन जैसे ही दोपहर बाद हवा तेज हुई, मौसम फिर से ठंडा होने लगा। शाम होत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.