मुंगेर, जून 11 -- मुंगेर, निज संवाददाता। ​मुंगेर में ज्ञान, साहित्य और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'मुंगेर पुस्तक मेला 2026' का आगाज गुरुवार को हो गया। स्थानीय इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस चार दिवसीय मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी निखिल धनराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी, छात्र, शिक्षक और बुद्धिजीवी मौजूद रहे। इससे पूर्व आयोजक चंद्र भूषण ने डीएम को अंग वस्त्र और पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। ​डिजिटल युग में भी पुस्तकों का महत्व कम नहीं: डीएम

उद्घाटन समारोह ​उद्घाटन के बाद जनसमूह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में 12 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद ऐसे मेले का आयोजन होना सुखद भी है और दुःखद भी, क्योंकि पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन लगातार होने चाहिए। डीएम ने कहा...