मुंगेर, मई 26 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने और आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए एक जून तक नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाएगा। मंगलवार को समाहरणालय संवाद कक्ष में जिलाधिकारी निखिल धनराज की अध्यक्षता में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यह अहम फैसला लिया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने शहर की यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर कई कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि युवाओं द्वारा, विशेषकर रात के समय किला परिसर में, रफ ड्राइविंग के कई मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे स्टंटबाजों और लापरवाह बाइकर्स को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और भारी जुर्माना वसूला जाएगा। जिलाधिकारी ने दो टूक कहा कि ऐसे बाइकर्स ही सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बनते हैं, इसलिए इन पर नकेल कसना जरूरी है。 यह भ...