मुंगेर में जल जीवन हरियाली पर कार्यशाला आयोजित
भागलपुर, अप्रैल 7 -- मुंगेर से नवीन कुमार झा की रिपोर्ट मंगलवार को जिला कृषि कार्यालय की ओर से आत्मा के सभागार में जल जीवन हरियाली पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन सभी प्रखंड कृषि कार्यालय में आयोजित किया जा रहा है। वेबकास्टिंग के माध्यम से आयोजित कार्यशाला में कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को जल संरक्षण के क्षेत्र में विशेष रूप से कार्य करने की सलाह दी गई। लगातार गिर रहे भूगर्भीय जल स्तर को देखते हुए सरकार की ओर से जल संरक्षण को लेकर जल जीवन हरियाली कार्यक्रम चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.