मुंगेर, मार्च 2 -- मुंगेर, निज संवाददाता। फाल्गुन के महीने में ही मुंगेर जिले में गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सुबह और शाम की गुलाबी ठंड अब बीते दिनों की बात होने लगी है और दोपहर की चिलचिलाती धूप लोगों के पसीने छुड़ाने लगी है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमानों के अनुसार, आने वाले एक सप्ताह के भीतर तापमान में भारी बढ़ोतरी होने की संभावना है। जिससे जिले में गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा। कृषि विज्ञान केंद्र, मुंगेर के वरीय वैज्ञानिक मुकेश कुमार ने मौसम की जानकारी साझा करते हुए बताया कि रविवार जिले में का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में पारा तेजी से ऊपर जाएगा। विशेष रूप से 4 मार्च के बाद से तापमान में क्रमिक वृद्धि देखी जाएगी, जो 8 मार्च त...