मुंगेर, जून 1 -- मुंगेर, एक संवाददाता। गौ संरक्षण के साथ-साथ गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर मुंगेर में गौ सम्मान अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत हो गई है। राजस्थान के उदयपुर से मुंगेर पहुंचीं साध्वी निष्ठा गोपालानंद सरस्वती ने सोमवार को गौ सेवकों और कार्यकर्ताओं को अभियान की रूपरेखा बताते हुए 27 जुलाई को आयोजित होने वाले विशाल हस्ताक्षर अभियान की तैयारी का आह्वान किया। इसकी जानकारी देते हुए छात्र नेता एवं गौ सेवक कार्यकर्ता प्रिंस यादव ने बताया कि, इस अभियान के तहत मुंगेर जिले में 5 लाख हस्ताक्षर एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए गांव-गांव, वार्ड-वार्ड और घर-घर जाकर लोगों से समर्थन लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- मुंगेर में गौ सम्मान अभियान तेज, 27 जुलाई तक 5 लाख हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य, संग्रहित हस्ताक्षरों को जिला पदाधिकार...