मुंगेर, अप्रैल 16 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर में बीते 14 अप्रैल को आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एईडीडीओ) प्रतियोगिता परीक्षा में नकल कराने के एक बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया गया। आरोप है कि, बायोमेट्रिक सिस्टम में तैनात कर्मियों की जगह सेटिंग कर अन्य लोगों को बैठाकर अभ्यर्थियों को गलत तरीके से उत्तर उपलब्ध कराए जाने वाले थे।रात में छापेमारी, मुख्य आरोपी सहित कई गिरफ्तार:इस संबंध में जानकारी देते हुए मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि, गुप्त सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए भगत चौकी निवासी सुजल कुमार को संदिग्ध हालत में पकड़ा। यह भी पढ़ें- एईडीओ परीक्षा में पकड़े गये सभी 22 अभ्यर्थी भेजे गये जेल तलाशी...