मुंगेर, जून 3 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। आगामी खरीफ मौसम को देखते हुए किसानों को समय पर उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी, निखिल धनराज ने की। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी सुस्मिता ने बताया कि जिले में वर्तमान में सभी प्रकार के उर्वरक की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। किसानों को किसी तरह की किल्लत नहीं होने दी जाएगी।

उर्वरक की निगरानी और नियंत्रण उर्वरक की कालाबाजारी और अधिक मूल्य पर बिक्री रोकने के लिए जिले के सभी खुदरा उर्वरक प्रतिष्ठानों पर क्षेत्रीय कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। साथ ही जिला स्तर पर उर्वरक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसका हेल्पलाइन नंबर 9031643900 है।

विधायक द्वारा सुझ...