मुंगेर, मार्च 31 -- मुंगेर, निज संवाददाता। योग नगरी मुंगेर के शगुन गार्डन में सोमवार को बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच का 38वां प्रांतीय अधिवेशन 'शक्ति 2026' भव्यता के साथ संपन्न हुआ। मुंगेर शाखा की मेजबानी में आयोजित इस समागम में प्रदेश भर की विभिन्न शाखाओं से आए 100 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लेकर संगठन की एकजुटता और सेवा संकल्प को दोहराया।अधिवेशन का शुभारंभ मुंगेर की मेयर कुमकुम देवी, प्रांतीय अध्यक्ष अश्वनी खटोड़ और अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इससे पूर्व, प्रतिनिधियों ने विश्व प्रसिद्ध मुंगेर योग आश्रम का भ्रमण कर आध्यात्मिक ऊर्जा ग्रहण की। मुख्य सत्र में मुंगेर विधायक कुमार प्रणय ने युवाओं को संबोधित करते हुए समाज सेवा के प्रति निरंतर समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।उपलब्धियों का हुआ आकलन, श्रेष्ठ शाख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.