मुंगेर, मई 23 -- मुंगेर, एक संवाददाता। आज के दौर में जहां खोई हुई वस्तु वापस मिलने की उम्मीद कम ही रहती है, वहीं एक ई-रिक्शा चालक ने अपनी ईमानदारी और संवेदनशीलता से मानवता की मिसाल पेश की है। वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के रायसर निवासी एक युवक का नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा थैला ई-रिक्शा चालक ने खोजकर सुरक्षित लौटाया, जिससे परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जानकारी के अनुसार, वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के रायसर निवासी नितीश कुमार, पिता- दिलीप साह, की बांक बनौधा क्षेत्र में दुकान है। वह बनौधा से टेंपो द्वारा पूरबसराय पहुंचे और वहां से ई-रिक्शा के माध्यम से रायसर मोड़ तक गए। इस दौरान वे अपना थैला ई-रिक्शा में ही भूल गए। थैले में पैन कार्ड, आधार कार्ड, दुकान के हिसाब-किताब की कॉपी, पर्स तथा लगभग पांच हजार रुपये नकद रखे हुए थे। घर पहुंचने ...